फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर से शुरू होगा पॉलीटेक्निक का नया सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर से शुरू होगा पॉलीटेक्निक का नया सत्र
विज्ञापन

गोरखपुर। पॉलीटेक्निक के नए सत्र 2020-21 की शुरुआत नवंबर महीने से होगी। विभिन्न कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा और काउंसिलिंग के बाद ही सत्र की शुरुआत होगी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने नवंबर में सत्र शुरू करने का ऐलान किया है। 12 सितंबर को इंजीनियरिंग और फार्मेसी कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। इसके बाद 15 सितंबर को भी दो चरणों में ऑनलाइन परीक्षाएं कराई जानी हैं। इस संबंध में प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एसके वैश्य का आदेश गोरखपुर में भी पहुंचा है।
परीक्षा के 10 दिनों के बाद परिणाम घोषित होंगे और काउंसिलिंग प्रक्रिया पांच चरणों में होगी। इसमें 30-35 दिन का समय लगेगा। इसके बाद नवंबर में ही सत्र शुरू हो सकेगा। सचिव वैश्य ने बताया कि इस बार काउंसिलिंग के सभी चरण ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से पूरे किए जाएंगे। छात्रों से फीस भी इसी माध्यम से जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालय होंगे केंद्र
पहली बार प्रवेश परीक्षा के लिए राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। कोरोना संक्रमण के चलते प्रत्येक कक्षा में 24 छात्र ही परीक्षा दे सकेंगे। वहीं एहतियातन परीक्षा केंद्रों पर सैनिटाइजर और थर्मामीटर भी रखे जाएंगे। हरेक केंद्र पर दो कक्षाएं आरक्षित भी रखी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें