फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गोरखपुर में शुरू किया जाए डीडी भोजपुरी चैनल'

Sat, 09 Jan 2021 12:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
कलाकार राकेश उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर के लिए डीडी भोजपुरी चैनल की शुरुआत की जाए। यह मांग आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के प्रथम श्रेणी के कलाकार एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कलाकार राकेश उपाध्याय ने की है। उन्होंने इस बारे में सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर एवं प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


कलाकार राकेश ने कहा कि गोरखपुर दूरदर्शन पूर्वांचल का एकमात्र ऐसा कार्यक्रम प्रोडक्शन सेंटर है जिसने बेहतरीन कार्यक्रमों का प्रसारण किया है। यहां का प्रसारण नेपाल बॉर्डर, बिहार और उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक हिस्से में देखा और सुना जाता रहा है।

कलाकार राकेश ने कहा कि लगभग साढ़े सात करोड़ की लागत से यहां अर्थ स्टेशन भी काम कर रहा है। ऐसे में सभी संसाधनों से सुसज्जित इस केंद्र को अपना चैनल डीडी भोजपुरी शुरू करना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की, कि लोकप्रिय कार्यक्रम 'मानस प्रसंग' की रिकॉर्डिंग पुन: शुरू की जाए। कार्यक्रमों को सुचारु रूप से बनाने के लिए केंद्र पर निदेशक और कार्यक्रम प्रमुख की नियुक्ति भी अविलंब की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें