फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग : खिचड़ी मेले में ‘माई स्टैंप’ योजना से बनवाए डाक टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
डाक विभाग : खिचड़ी मेले में ‘माई स्टैंप’ योजना से बनवाए डाक टिकट
विज्ञापन

गोरखपुर। खिचड़ी मेले में ‘माई स्टैंप’ योजना के तहत मंदिर में आने वाले लोग अपना डाक टिकट भी जारी करवा सकते हैं। 10 डाक टिकट के लिए उन्हें 300 रुपये खर्च करने होंगे। उन्हें बस अपना पहचान पत्र साथ लाना होगा। डाक विभाग पहली बार इस योजना को डाक घर के बाहर करेगी। इसके अलावा विभाग की तरफ से मंदिर में लगाए जाने वाले स्टाल में गंगा जल भी मिलेगा।
डाक विभाग गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले में इस बार ‘माई स्टैंप’ योजना के तहत डाक टिकट बनाने की सेवा भी शुरू करेगी। इसके तहत स्टाल पर फोटो खींचने का इंतजाम रहेगा। दस से पंद्रह मिनट बाद उनका डाक टिकट बनकर तैयार होकर उन्हें मिल भी जाएगा। इसके अलावा महंत अवैद्यनाथ के डाक टिकट के साथ गोरखनाथ मंदिर से जुडी़ ऐतिहासिक कहानियों की बुकलेट भी दी जाएगी। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खातों को भी खुलवाने की व्यवस्था की जाएगी। डाक विभाग ने कॉमन सर्विस सेंटर की सभी सेवाएं देने की तैयारी की है। दरअसल, मंदिर में शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों के लोग दर्शन करने मेला घूमने आते हैं। ऐसे में कॉमन सर्विस सेवाओं को लाभ वो भी ले सकेंगे। इसके तहत मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज, गाड़ियों में फास्ट टैग, बिजली, पानी, टेलीफोन, गैस का भुगतान मंदिर परिसर से ही करा सकेंगे। इसके अलावा बाहर से घूमने आने वालों के लिए बस, ट्रेन और हवाई जहाज की टिकट बुकिंग भी गोरखनाथ मंदिर से हो सकेगी। प्रवर डाक अधीक्षण मनीष कुमार ने बताया कि ‘माई स्टैंप’ योजना पहली बार गोरखनाथ मंदिर खिचड़ी मेले में शुरू की जाएगी। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेवाओं की भी तैयारी है। महंत अवैद्यनाथ का का डाक टिकट भी दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम कार्यालय की अनुमति का इंतजार
डाक विभाग ने गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले के विशेष आवरण (डाक टिकट) की तैयारी कर ली गई है। इसके लिए डाक विभाग ने सीएम कार्यालय से पत्र लिखकर अनुमित मांगी है। अगर स्वीकृति मिल जाएगी तो इसे भी खिचड़ी मेले में इसे मुफ्त जारी किया जाएगा। प्रवर डाक अधीक्षण ने बताया कि तैयारी पूरी कर ली गई है, बस स्वीकृति मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें