फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर महोत्सव: 'बहुत आई-गई यादें... मगर इस बार तुम्ही आना', जुबिन के गीतों ने बांधा समां- झूमते रहे लोग

Sat, 11 Jan 2025 10:37 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

'मैं जिस दिन भुला दूं तेरा प्यार दिल से'' और ''गजब का है दिन'' गीत से उन्होंने सुर छेड़ने के सिलसिले को आगे बढ़ाया। श्रोताओं का शोर बढ़ा तो जुबिन भी एक के बाद अपने सुरीले और हिट गीतों को सुनाने लगे। बारी-बारी से ''एक मुलाकात हो, तुम मेरे पास हो'' और ''मैं तेरे काबिल हूं या तेरे काबिल नहीं'' सुनाकर माहौल बना दिया।
विज्ञापन
जुबिन नौटियाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 गोरखपुर महोत्सव के पहले दिन बाॅलीवुड नाइट गोरखपुरवासियों के लिए यादगार रही। जुबिन नौटियाल ने ''बहुत आईं-गईं यादेंं, मगर इस बार तुम्ही आना'' गाते हुए मंच पर दस्तक दी। इसके बाद एक से बढ़कर एक हिट गाने सुनाकर समां बांध दिया। गलन के बावजूद देर रात तक श्रोता वहां जमे रहे।

विज्ञापन



''मैं जिस दिन भुला दूं तेरा प्यार दिल से'' और ''गजब का है दिन'' गीत से उन्होंने सुर छेड़ने के सिलसिले को आगे बढ़ाया। श्रोताओं का शोर बढ़ा तो जुबिन भी एक के बाद अपने सुरीले और हिट गीतों को सुनाने लगे। बारी-बारी से ''एक मुलाकात हो, तुम मेरे पास हो'' और ''मैं तेरे काबिल हूं या तेरे काबिल नहीं'' सुनाकर माहौल बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुबिन नौटियाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जुबिन ने जब ''कल रास्ते मेें गम मिल गया'' गीत सुनाया तो श्रोता हाथ उठाकर सुर से सुर मिलाने लगे। फिर तो वह पंजाबी गीत सुनाने लगे और नृत्य का माहौल बनाने लगे। ''आजा मां तेनु अंखियां उडीकदीयां, दिल वाजा मारदा'' से इसकी शुरुआत की और ''किन्ना सोना तेने रब ने बनाया'' और ''सारी रात नींद न आवे'' सुनाकर सिलसिले को जोरदार ठंड में आगे बढ़ाया। ''दिल गलती कर बैठा है'', ''कजरा मोहब्बत वाला'' गीतों पर देर रात तक श्रोता झूमते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें