फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अहमदाबाद में गौतम अदाणी से मिला गीता प्रेस का प्रतिनिधिमंडल, गोरखपुर आने का दिया न्योता

Fri, 10 Jan 2025 09:55 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

अहमदाबाद में गौतम अदाणी से गीता प्रेस का प्रतिनिधिमंडल मिला। इस दौरान उन्होंने आरती संग्रह सहित विभिन्न पुस्तकें भेंट की। साथ ही गोरखपुर गीता प्रेस आने का न्योता दिया।
विज्ञापन
अहमदाबाद में गौतम अडानी से मिला गीता प्रेस का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीता प्रेस का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को अहमदाबाद में उद्योगति गौतम अदाणी से मिला और उन्हें गीता प्रेस में छपी आरती संग्रह सहित विभिन्न पुस्तकें भेंट की। साथ ही गोरखपुर आने का भी न्योता दिया गया। अदाणी की कंपनी ने गीता प्रेस में एक करोड़ धार्मिक पुस्तकें छापने का आर्डर दिया था, जिन्हें महाकुंभ में वितरित किया जाना है।

विज्ञापन


अदाणी के आग्रह पर गीता प्रेस ने पुस्तकें छापने की सहमति तो दी, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण करीब 30 लाख पुस्तक ही उपलब्ध करवा पा रहा है। शुक्रवार को अहमदाबाद में मुलाकात के दौरान गौतम अदाणी को गीता प्रेस की ओर से आरती संग्रह पुस्तक के साथ-साथ गुजराती में प्रकाशित साधक संजीवनी, कल्याण, सचित्र गीता प्रबोधनी, तत्व मीमांसा, गीता दैनंदिनी व पांच हनुमान चालीसा की पुस्तक भेंट कर गीता प्रेस आने का न्योता दिया गया।

गीता प्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि गौतम अदाणी ने कहा है कि हमारा भी मन है कि गीता प्रेस आकर दर्शन करूं। इच्छा है कि हर घर व हर मंदिर में यह आरती संग्रह पहुंचे। गीता प्रेस के प्रबंधक लाल मणि तिवारी ने बताया कि मुलाकात सफल रही। उन्हें गीता प्रेस आने का न्योता दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें