बता दें कि भाजपा कार्यालय के लिए 11 हजार स्क्वायर फीट से ज्यादा जमीन ली गई थी। इसमें से 5100 स्क्वायर फीट में निर्माण हुआ है। ग्राउंड फ्लोर पार्टी की महानगर व जिला इकाई के लिए आरक्षित किया गया है। प्रथम तल क्षेत्रीय इकाई के लिए आरक्षित है। इसी फ्लोर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय महामंत्री संगठन सहित तमाम पदाधिकारी बैठेंगे। आईटी सेल के लोगों के बैठने की व्यवस्था है। मीटिंग हॉल भी है। द्वितीय तल पर बड़ा मीटिंग हॉल बनाया गया है। इसमें एक साथ 500 कार्यकर्ता बैठ सकते हैं। तृतीय तल पर गेस्ट रूम बने हैं। किचन भी बना है।
भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय तक बने सौ मीटर सीसी रोड का लोकार्पण बुधवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेद्र सिंह ने किया था। यह सड़क सांसद रवि किशन शुक्ला की सांसद निधि से बनी है। इस पर 26 .42 लाख रुपये खर्च हुए हैं।
सांसद का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में पूरा देश व प्रदेश विकास का नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस मौके पर समरेंद्र विक्रम सिंह, जय यदुवंशी, पवन दुबे, रणंजय सिंह जुगनू मौजूद रहे।