फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: झारखंड जेएसएससी परीक्षा पेपर आउट का मास्टरमाइंड गोरखपुर से गिरफ्तार

विज्ञापन
झारखंड जेएसएससी परीक्षा पेपर आउट का मास्टरमाइंड विनय  शाह एसटीएफ की गिरफ्त में। स्रोत एसटीएफ
विज्ञापन
- शाहपुर की हनुमंत नगर कॉलोनी में छिपकर रह रहा था मुख्य आरोपी विनय शाह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक कराने के मामले में भागे मास्टरमाइंड विनय शाह उर्फ हरिहर सिंह को यूपी एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को शाहपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) रांची ने जनवरी में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात, मूल्यवान प्रतिभूतियों के साथ छेड़छाड़ करना, परीक्षा अधिनियम समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
एसटीएफ गोरखपुर की टीम उप पुलिस अधीक्षक धर्मेश कुमार शाही के पर्यवेक्षण में कई दिनों से मास्टरमाइंड विनय की लोकेशन ट्रैक कर रही थी। 20 नवंबर को सूचना मिली कि वह गोरखपुर के शाहपुर के यांत्रिक कारखाना क्षेत्र में छिपा है। टीम पहुंचकर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहचान पर संदेह होने पर एसटीएफ ने तत्काल झारखंड सीआईडी से संपर्क किया। रांची से पहुंची टीम ने पुष्टि के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय शाह, शाहपुर के हनुमंत नगर कॉलोनी पादरी बाजार में किराए पर रह रहा था। उसके पास से एक नेपाली सिमकार्ड और एक भारतीय सिम कार्ड बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि 22 सितंबर 2024 को हुई जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा का प्रश्नपत्र उसने अपने गुर्गों मनोज कुमार, शशिभूषण दीक्षित और संदीप त्रिपाठी के साथ मिलकर लीक कराया था। साजिश रांची के जे स्क्योर होटल में रची गई थी। जबकि परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को मोतिहारी–रक्सौल बॉर्डर के रास्ते नेपाल ले जाकर पेपर का रिहर्सल कराया गया। इस काम के बदले मनोज ने विनय के खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। आरोपी को शाहपुर थाने में दाखिल किया गया है। झारखंड पुलिस उसकी ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
उप पुलिस अधीक्षक धर्मेश कुमार शाही ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें