फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: झुंझुनू धाम का कण-कण बोले नारायणी नमो-नमो...

विज्ञापन
विज्ञापन
- राणी सती दादी सेवा मंडल की ओर से कालीबाड़ी मंदिर में हुआ भजन-कीर्तन
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

गोरखपुर। राणी सती दादी सेवा मंडल की ओर से बृहस्पतिवार सुबह रेती चौक स्थित कालीबाड़ी मंदिर में भजन- कीर्तन किया गया। इस दौरान झुंझुनू धाम का कण-कण बोले नारायणी नमो-नमो...भजनों पर श्रोता झूमते रहे।
राणी सती दादी सेवा मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले दादी का शृंगार किया गया। उसके बाद थली पूजन कर जोत जलाई गई। इसके बाद गणेश वंदना से भजनों की शुरुआत हुई। विघ्न हरण मंगल करण...पित्रो की महिमा बड़ी निराली...चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है..., झुन्झनू धाम का कण-कण बोले नारायणी नमो नमो.. आदि भजनों को श्रद्धालु अपनी जगह पर खड़े होकर झूमने लगे। इसके बाद तेरा ही भरोसा है तेरा ही सहारा है..,मंगलवार तेरा है, शनिवार तेरा है, बालाजी संभालो ये परिवार तेरा है भजन गाए गए। मैं बालक तू माता माता शेरावाली ए.. भजन भी श्रद्धालुओं ने सुना। कार्यक्रम के अंत में दादी को भोग लगा हुआ प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कालीबाड़ी के महंत रविंद्र दास, पवन सिंघानिया, भरत जालान, नारायण खेमका, मनोज गोयल, अमित सिंघानिया, संदीप केडिया, संजय सिंघानिया, काजल जालान, आकांक्षा केडिया समेत बड़ी संख्या में दादी भक्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें