फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बंद मकान का ताला तोड़कर जेवरात और नकद चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां। नगर पंचायत के वार्ड नंबर-10 लुचुई में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर सोने की चेन, हार, अंगूठी और 17 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान चोरी कर लिए। परिवार करीब एक सप्ताह से बाहर था। चार सितंबर की शाम पड़ोसी ने ताला टूटा देखकर विनोद कुमार यादव को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन

सुरगहना निवासी विनोद कुमार यादव ने बताया कि लुचुई में उनका मकान है। पड़ोसी की सूचना पर परिजन पहुंचे तो कमरे का सामान बिखरा मिला और आलमारी का लॉकर टूटा था। उसमें रखे सोने के जेवरात और नकदी गायब थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की। शनिवार को पीड़ित ने सहजनवां थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि पुलिस की टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें