फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन: गोरखपुर के मेधावियों ने दिखाया दम, टॉप-3000 रैंक में कई विद्यार्थियों ने बनाई जगह

Sun, 13 Sep 2020 11:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
खुश हुआ मेधावियों का परिवार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

ज्वाइंट एंट्रेंस परीक्षा (जेईई) मेंस में गोरखपुर शहर के होनहारों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। टॉप-3000 रैंक में शहर के कई विद्यार्थियों ने जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। 100 से ज्यादा विद्यार्थियों ने 99.9 परसेंटाइल हासिल कर शहर का मान बढ़ाया है। मेधावियों की मंशा अगली प्रवेश परीक्षा में अच्छे नंबरों को हासिल कर आईआईटी से बीटेक करने की है।

विज्ञापन


जेईई मेंस के स्कोर के सहारे ही एनआईटी और ट्रिपल आईटी में दाखिला मिलता है। कुछ सरकारी व गैर सरकारी तकनीकी विश्वविद्यालय भी जेईई मेंस से छात्रों को दाखिला देते हैं। जिन विद्यार्थियों को अच्छी रैंक मिली है, वह अब ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस का आवेदन फॉर्म भरेंगे। जेईई एडवांस में सफल अभ्यर्थियों से ही आईआईटी की बीटेक प्रथम वर्ष की सीटें भरी जाती हैं। जिन विद्यार्थियों को आईआईटी में दाखिला नहीं मिल पाता है, वह एनआईटी, ट्रिपल आईटी में दाखिला लेते हैं।

जेईई एडवांस: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
आईआईटी में दाखिले के लिए प्रस्तावित जेईई एडवांस के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शनिवार से ही शुरू हो गई है। जो अभ्यर्थी जेईई मेंस में सफल हुए हैं, वे 17 सितंबर को शाम पांच बजे तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तारीख 18 सितंबर (शाम पांच बजे तक) है। वेबसाइट jeeadv.nic.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भरे जा सकते हैं।

विज्ञापन

27 सितंबर को परीक्षा, पांच अक्तूबर को रिजल्ट

जेईई एडवांस का आयोजन 27 सितंबर को दो पालियों में होगा। पहला पेपर सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर ढाई बजे से साढ़े पांच बजे तक होगा। इसका रिजल्ट पांच अक्तूबर को घोषित किया जाएगा। काउंसलिंग और सीट आवंटन की प्रक्रिया छह अक्तूबर से शुरू हो जाएगी।

आत्मदीप : यशराज ने हासिल की सर्वश्रेष्ठ रैंक
आत्मदीप कोचिंग इंस्टीट्यूट से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों ने बेहतर रैंक हासिल की है। यशराज सिंह ने 99.86 परसेंटाइल हासिल कर सर्वश्रेष्ठ रैंक हासिल की है। इसके अलावा समीर पांडेय ने 99.75 परसेंटाइल, आशुतोष द्विवेदी ने 99.74, हिमांशु राय ने 98.68, कार्तिकेय मिश्र ने 98.52, गौरव उपाध्याय ने 98.34, आदित्य रौनियार ने 97.89, नितेश मिश्र ने 97.19, आशय अग्रवाल ने 97.14, विकेश मौर्या ने 97.02 परसेंटाइल हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। इन विद्यार्थियों ने सफलता का श्रेय निदेशक संकर्षण त्रिपाठी एवं अन्य शिक्षकों को दिया है।

कैटलिस्ट : विद्यार्थियों का रहा शानदार प्रदर्शन
कैटलिस्ट संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर सफलता हासिल की है। आयुष प्रताप सिंह ने 99.4 परसेंटाइल हासिल कर संस्थान के अलावा माता-पिता का मान बढ़ाया है। आर्यन मोदनवाल को 98.3 परसेंटाइल, अमन कुमार सिंह को 97.1, अश्वनी सिंह को 95.7 , मिहिर गुप्ता को 92.5, विकास शर्मा को 91 परसेंटाइल अंक मिले हैं। संस्थान का दावा है कि 132 छात्रों ने 90 परसेंटाइल तक स्कोर किया है। कोचिंग के शिक्षक महेंद्र, रजनीश, विनय ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।

मोमेंटम : 99 परसेंटाइल हासिल करने वाले सर्वाधिक
मोमेंटम इंस्टीट्यूट के छात्रों ने जेईई मेंस में अपना दबदबा कायम रखा है। चेतन चौरसिया ने 99.86 परसेंटाइल हासिल कर मान बढ़ाया है। इसके अलावा अखंड प्रताप सिंह ने 99.75 परसेंटाइल, वृहद आनंद श्रीवास्तव ने 99.64, हर्षवर्धन सिंह ने 99.63, मो. युसूफ 99.60, अनुराज सिंह ने 99.56, कुलदीप गुप्ता ने 99.52, प्रखर श्रीवास्तव ने 99.50, तेजस अग्रहरि ने 99.20, अनिकेत मालवीय ने 99.16, वेदांग रूंगटा 99.10, अमन कश्यप ने 99.07 , अदित राज श्रीवास्तव ने 99 परसेंटाइल हासिल कर कोचिंग के साथ शहर का गौरव बढ़ाया है। संस्था के निदेशक ई. अरविंद त्रिपाठी, ई. विकास अग्रवाल, ई. संजीव कुमार ने विद्यार्थियों को जेईई एडवांस में कामयाब होने की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

एबीसी क्लासेज: हार्दिक सहित कई छात्रों ने मारी बाजी

एबीसी क्लासेस में तैयारी कर रहे हार्दिक ने 99.84 परसेंटाइल हासिल कर परिवार व संस्थान का नाम रोशन किया। हार्दिक शहर के टॉपर्स की सूची में शामिल हैं। एबीसी क्लासेस के निदेशक नवनीत सिंह और सौरभ अग्रवाल ने बताया कि हार्दिक के साथ-साथ देवांशु ने 99.72, निखिल अग्रवाल ने 99.59, सार्थक ने 99.54, लव गर्ग 99.48, आशीष करण ने 99.1, रचित ने 98.99, सक्षम शुक्ला ने 98.98 परसेंटाइल हासिल किया। इनके अलावा भी संस्थान से जुड़े दूसरे छात्रों ने जेईई मेंस में अच्छी रैंक हासिल की है।

गेटवे टू आईआईटी: कृष्णा मोहन को 1386 वीं रैंक
गेटवे टू आईआईटी संस्थान के विद्यार्थियों ने जेईई मेंस में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। कोचिंग के निदेशक ने बताया कि कृष्णा मोहन ने ऑल इंडिया में 1386 वीं रैंक हासिल कर मान बढ़ाया है। इसके अलावा आर्यन शुक्ला ने 2270 वीं रैंक, हर्ष श्रीवास्तव ने 3964 वीं रैंक, आयुष सिंह ने 9877 वीं रैंक हासिल की है। संस्थान के 25 और छात्रों ने क्वालीफाई करने कामयाबी हासिल की है। निदेशक और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें