स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को नौका विहार की ओर गाड़ियां नहीं जाने पाएंगी। बीच रास्ते से ही डायवर्ट कर दी जाएंगी। छुट्टी होने की वजह से यहां घूमने वालों की संभावित भीड़ को देखते हुए गाड़ियों को बीच इस इलाके के आसपास के रूट को डायवर्जन किया गया है। साथ ही पार्किंग की जगह भी तय कर दी गई है, ताकि सड़कों पर गाड़ियां न खड़ी हों और ट्रैफिक की समस्या न होने पाए। यह जानकारी एसपी ट्रैफिक श्याम देव बिंद ने दी।
इन रूटों पर रहेगा डायवर्जन
- देवरिया, खोराबार और चिड़ियाघर की तरफ जाने वाले चारपहिया वाहन नौकायन की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन पैडलेगंज से अमर उजाला तिराहा, थाना रामगढ़ताल से हनुमान मंदिर तिराहा होकर जाएंगे।
- देवरिया, खोराबार और चिड़ियाघर की तरफ से आने वाले चारपहिया वाहन हनुमान मंदिर तिराहा से नौकायन की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन हनुमान मंदिर तिराहा से थाना रामगढ़ताल, अमर उजाला तिराहा होकर जाएंगे।
- पैडलेगंज से नौकायन घूमने जाने वाले चार पहिया वाहन बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह मोड़ से आगे नहीं जाएंगे। इन चारपहिया वाहनों को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह मोड़ से डायवर्जन करके बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह के सामने और चारों तरफ पार्क कराया जाएगा।
- सर्किट हाउस मोड़ से नौकायन की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- सर्किट हाउस मोड़ से आगे नौकायन की तरफ जाने वाले दो पहिया वाहन सर्किट हाउस के सामने खाली मैदान में पार्क कराया जाएगा।
- पैडलेगंज से नौकायन की तरफ जाने वाले ऑटो, ई-रिक्शा, काॅमर्शियल वाहन और बस प्रतिबंधित रहेंगे। इस वाहन को चंपा देवी मोड़ से डायवर्ट कर पार्क में पार्किंग कराया जाएगा।
- सर्किंट हाउस पार्किंग और बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह पार्किंग के भर जाने पर पैडलेगंज से नौकायन की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को चंपा देवी पार्क मोड़ से डायवर्जन करके चंपा देवी पार्क में पार्किंग कराया जाएगा।
- हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास तिराहा से नौकायन घूमने आने वाले चार पहिया/ दो पहिया वाहनों का ट्रांसफार्मर तिराहा से नौकायन की तरफ जाना प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन ट्रांसफार्मर तिराहा से डायवर्जन करके महंत दिग्विजयनाथ पार्क में पार्किंग कराए जाएंगे।
- महंत दिग्विजयनाथ पार्किंग भर जाने पर किसी भी चार पहिया वाहन को हनुमान मंदिर तिराहा से नौकायन की तरफ आना प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन थाना रामगढ़ताल, अमर उजाला तिराहा से पैडलेगंज होकर नौकायन की तरफ आएंगे।