फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में अलर्ट: अतीक-अशरफ की हत्या के बाद जेल प्रशासन सतर्क, बैरक नंबर 21 भी बना हाई सिक्योरिटी

Wed, 26 Apr 2023 01:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

 कुख्यात अपराधियों की संख्या की वजह से कुछ बदमाश सामान्य बैरक में हो गए थे। लेकिन, इसी बीच प्रयागराज में अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या हो गई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने एक और हाई सिक्योरिटी बैरक बना दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस कस्टडी में प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद गोरखपुर जेल में गैंगवार की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गोरखपुर समेत प्रदेश के कई जिले के टॉप टेन कुख्यात अपराधियों के लिए बैरक नंबर 21 को भी हाई सिक्योरिटी बैरक में तब्दील कर दिया गया है। जिसकी सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। वर्तमान में दोनों हाई सिक्योरिटी बैरक में करीब 24 कुख्यात बदमाश बंद हैं, जिनकी निगरानी बढ़ाई गई है। डिप्टी जेलर को नोडल बनाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुख्यात अपराधियों की संख्या की वजह से कुछ बदमाश सामान्य बैरक में हो गए थे। लेकिन, इसी बीच प्रयागराज में अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या हो गई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने एक और हाई सिक्योरिटी बैरक बना दिया।

इसे भी पढ़ें: मौसेरी बहन की सगाई में आई युवती का अपहरण, CCTV जांचने में लगी पुलिस
विज्ञापन


जेल प्रशासन के मुताबिक, अलग-अलग जिले से आए बदमाशों के बीच गैंगवार ना हो इसके लिए उन्होंने 21 नंबर बैरक को भी हाई सिक्योरिटी में तब्दील कर दिया है। इस बैरक में पाकिस्तान, मेरठ, अलीगढ़, बुलदंशहर, बलिया, जौनपुर, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्धनगर, आजमगढ़ और कुशीनगर के कुख्यात बदमाश बंद हैं।

जेल के टॉप टेन मेरठ, पाकिस्तान के बंदियों के साथ ही पिपराइच के हरखापुर हत्या में शामिल बदमाश विश्वास तिवारी और कोतवाली अलीनगर में दरोगा पुत्र की हत्या में शामिल विशाल उर्फ काजन मिश्रा भी बंद हैं।

विज्ञापन

इन बदमाशों को रखा गया है हाई सिक्योरिटी बैरक में

हाई सिक्योरिटी बैरक में पाकिस्तान के कराची का रहने वाला मोहम्मद मसरूर उर्फ मंसूर उर्फ गुड्डू, मेरठ, कोतवाली इलाके के इस्माईलनगर निवासी सलमान, जौनपुर के थाना सरायख्वाजा के नेवादा निवासी सचिन सिंह, आजमगढ़ के थाना कप्तानगंज के कुशमहरा निवासी प्रमोद तिवारी, कोतवाली गोरखपुर के जगरनाथपुर निवासी सन्नी मिश्रा उर्फ संजयन, अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र के सायिनी निवासी प्रेमवीर उर्फ बॉबी, गोरखपुर अलीनगर का विशाल उर्फ काजन मिश्रा, बुलदशहर के अहमदगढ़ के हजरतपुर निवासी मुकेश, कुशीनगर पड़रौना के अरुण दीक्षित उर्फ बबलू, चौरीचौरा के दानीभवानी गांव निवासी आरफीन उर्फ शहनवाज, बलिया के कोतवाली इलाके के जापलीनगंज निवासी नवीन चतुर्वेदी, मुजफ्फरनगर के लेपरान सिसौली निवासी मनोज उर्फ बिट्टू, गौतमबुद्धनगर के रामपुर निवासी सिंहराज भाटी, आजमगढ़ के थाना गंभीरपुर के अमौड़ा निवासी कृष्णा राय और पिपराइच के हरखापुर के विश्वास तिवारी को रखा गया है।

जेल अधीक्षक ओम प्रकाश कटियार ने कहा कि जेल की सुरक्षा को और पुख्ता करते हुए बैरक नंबर 21 को भी हाई सिक्योरिटी में तब्दील किया गया है। पहले से बने हाई सिक्योरिटी बैरक में बंदियों की संख्या बढ़ गई थी। कुख्यात बदमाशों के बीच गैंगवार रोकने के लिए एक और बैरक बना है। इनकी सुरक्षा के लिए डिप्टी जेलर को प्रभारी बनाया गया है।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें