फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से आईटीआई के छात्र की मौत, गुस्साए लोगों ने चालक को पीटा

Mon, 13 Dec 2021 04:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

थानेदार आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना के बाद लोगों ने चालक को भी पिटाई कर दिया है। वाहन भी क्षतिग्रस्त किया गया है। आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उसका इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर कला गांव के पास परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार आईटीआई के छात्र की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।  

विज्ञापन


बरहज थाना क्षेत्र के नौका टोला गांव निवासी अजय पाल अट्ठारह वर्ष पुत्र जय नाथ शहर के एक निजी आईटीआई कॉलेज में पढ़ाई करता था। वह बचपन से ही थाना क्षेत्र के मुजहना लाला गांव अपने मामा के घर रहता था। सोमवार की दोपहर में करीब 12:00 बजे वह बाइक से कॉलेज पर परीक्षा देने के लिए जा रहा था।

इसी दौरान बिशुनपुर कला चौराहे पर मिट्टी नदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर चालक तौकीर गुप्ता की जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अजय पाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानेदार आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना के बाद लोगों ने चालक को भी पिटाई कर दिया है। वाहन भी क्षतिग्रस्त किया गया है। आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उसका इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें