सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए इच्छुक व्यक्ति यूपी नेडा के पोर्टल (
upnedasolarrooftopportal.com) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एक किलोवाट के प्लांट के लिए छत पर 100 से 150 फीट जगह मौजूद होनी चाहिए।
एक किलोवाट के संयंत्र को लगाने में 70-75 हजार रुपये का खर्च आता है। इसमें सरकार एक किलोवाट के प्लांट पर 15000 हजार और दो किलोवाट के प्लांट 30 हजार का अधिकतम अनुदान देती है। आवेदक को अनुदान हासिल करने के लिए घर में जितने वाट का कनेक्शन है, उतने ही किलोवाट केे संयंत्र को लगाने पर सरकारी मदद मिलती है।
गैलेंट इस्पात में तीन हजार किलोवाट का लग रहा संयंत्र
सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने में सरकारी संस्थानों की अपेक्षा प्राइवेट संस्थान ज्यादा उत्साहित हैं। यही वजह है कि ये संस्थान बिना अनुदान के लिए अपने अपने संस्थानों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इनमें सहजनवां स्थित गैलेंट इस्पाल लिमिटेड सबसे आगे है, यहां 3000 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया जाना प्रस्तावित है।
इसका शिलान्यास पिछले वर्ष योगी आदित्यनाथ ने किया है। वहीं प्राइवेट विद्यालय, बैंक और कई औद्योगिक इकाइयां भी इसे लगाने की कवायद शुरू कर चुकी हैं।