फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलघर में मॉडल रोड: महीनों से रूक-रूककर हो रहा सर्वे, व्यापारियों के सवालों पर सब चुप

Tue, 28 Mar 2023 11:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

गोलघर में सुंदरीकरण, ध्वस्तीकरण की चर्चा सितंबर 2022 से ही है। उस समय भी सर्वे किया गया था। जिसके बाद 23 सितंबर 2022 को गोलघर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शाही ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर इस संबंध में जानकारी मांगी थी। लेकिन, आज तक कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
गोलघर । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गोलघर की सड़क को मॉडल सड़क के तौर पर चौड़ा करने की योजना की जानकारी अब तक व्यापारियों को नहीं हो सकी है। सोमवार को सड़क की नपाई, गैलरी पर अतिक्रमण की चर्चा पूरे दिन व्यापारियों होती रही। हर कोई अब प्रशासन की योजना की जानकारी को लेकर उत्सुक है।

विज्ञापन


गोलघर के व्यापारियों का कहना है कि सितंबर 2022 से रूक-रुककर सर्वे कराया जा रहा है। हर बार सर्वे पर अफसरों से पूछते हैं, मगर सब खामोश रहते हैं। छह महीने पहले व्यापारियों ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर जवाब मांगा था, तब से आज तक उनका जवाब नहीं मिला।

गोलघर में सुंदरीकरण, ध्वस्तीकरण की चर्चा सितंबर 2022 से ही है। उस समय भी सर्वे किया गया था। जिसके बाद 23 सितंबर 2022 को गोलघर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शाही ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर इस संबंध में जानकारी मांगी थी। लेकिन, आज तक कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: लखनऊ तक पहुंची धमक...24 घंटे में निकल गई नकली सोने की परत

 

विज्ञापन

जीडीए, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पहले ही पल्ला झाड़ चुके हैं। नपाई कौन करा रहा है? एजेंसी किसने लगाई है और प्लानिंग क्या है? इन सवालों का जवाब हासिल करने के लिए व्यापारी निर्माण संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों से मिलेंगे। बावजूद, इसके कोई जानकारी नहीं मिलती है तो मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखेंगे।

गोलघर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरी शंकर सरावगी ने बताया कि 50 से ज्यादा दुकानदारों से बातचीत हुई है, अभी तक किसी को नोटिस नहीं दिया गया है। छह माह पहले भी नगर आयुक्त, डीएम और कमिश्नर को पत्र लिखकर पूछा गया था कि गोलघर के अतिक्रमण, सुंदरीकरण और चौड़ीकरण को लेकर कोई योजना है तो साझा करें। लेकिन, कोई जवाब नहीं मिला।



अब हम लोग कमिश्नर से मिलकर पूछेंगे कि सर्वे क्यों हो रहा है और योजना क्या है। जो भी है, उसे बताया जाए। नितिन जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों में बहुत ज्यादा अफवाह है। अगर कोई योजना नहीं है तो सर्वे और नाप-जोख करने वाले कौन हैं? इसकी जानकारी होनी चाहिए।

कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने कहा कि गोलघर की सड़क को चौड़ा करने की योजना की जानकारी मुझे नहीं है। न ही किसी विभाग ने मुझसे इस संबंध में प्रस्ताव का जिक्र किया है। व्यापारियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। संबंधित जितने भी विभाग हैं, उनसे बातचीत करके पता करता हूं।





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें