फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कोचिंग संस्थानों की जांच में मिलीं खामियां, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अग्निशमन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जांच के दौरान कई संस्थानों में अग्निशमन मानकों का पालन नहीं मिलने पर संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किया गया और जल्द कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

टीम ने सहजनवां क्षेत्र में शुभांश कोचिंग सेंटर, सीताराम कोचिंग सेंटर और सकिरा शिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया। वहीं गोला, उरुवा बाजार और आसपास के क्षेत्रों में आरडी लाइब्रेरी, मां शारदा लाइब्रेरी, श्रेयस लाइब्रेरी, सक्सेस प्वाइंट लाइब्रेरी, सिंह लाइब्रेरी, शिवा लाइब्रेरी, एसआईआर लाइब्रेरी, बुद्मा लाइब्रेरी और कोहड़ी गोपालपुर स्थित नक्षत्र क्लासेस की भी जांच की गई।
सीएफओ संतोष राय ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। जिन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी मानकों का पालन नहीं किया जाएगा, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें