फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: मुख्यमंत्री से सम्मान पाकर भावविभोर हुए इरफाना और सुधीर, बोले- मिलेगी प्रेरणा

Sat, 04 Dec 2021 03:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

इरफाना तारिक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी का मनोबल बढ़ाया और दिव्यांग कल्याण के कार्य में जुटे रहने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
सीएम योगी से सम्मान लेते इरफाना तारिक और सुधीर श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिव्यांगों के लिए काम करने वाली शहर की इरफाना तारिक और सुधीर श्रीवास्तव को सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सम्मानित किया। विश्व दिव्यांग दिवस पर डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ स्थित अटल ऑडिटोरियम में सीएम के हाथों सम्मान पाकर दोनों भावविभोर हो उठे।

विज्ञापन


दिव्यांग कल्याण के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति और संस्थाओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित समारोह में सीएम ने एक-एक कर इरफाना और सुधीर को प्रशस्ति पत्र, मेडल देकर और अंगवस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया।

इरफाना तारिक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी का मनोबल बढ़ाया और दिव्यांग कल्याण के कार्य में जुटे रहने को प्रेरित किया। सरकार की ओर से सभी प्रकार का सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। दिव्यांगों की सेवा करने वाले व्यक्ति और संस्थाएं श्रेष्ठ कार्य कर रहीं हैं। सरकार भी दिव्यांगों के कल्याण को कृत संकल्प है।
विज्ञापन


बताते चलें कि इरफाना तारिक ने दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए 2013 में पूर्वांचल का पहला बोलता पुस्तकालय खोला था। वर्तमान में वह दिव्यांग बच्चों की शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहीं हैं। इसी तरह पूर्णतया बधिर सुधीर श्रीवास्तव ने दिव्यांगता को चुनौती देते हुए कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महारत हासिल की है। वह बीते सात वर्षों से विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बना रहे हैं। उनके पढ़ाए हुए छात्र बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम कर शहर का नाम रोशन कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें