दक्षिण भारत के ज्योतिर्लिंग और मंदिरों के दर्शन करने की योजना बनाने वालों के लिए अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) 10 से 22 दिसंबर तक दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन चलाएगा जिसके जरिये आप देश के प्रमुख मंदिरों एवं ज्योतिर्लिंगों के दर्शन सहजता से कर सकेंगे। भारत दर्शन ट्रेन गोरखपुर से चलेगी। इसमें 12 रातों एवं 13 दिनों की यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति को 12285 रुपये देने होंगे।
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने यह जानकारी दी। बताया कि टूर पैकेज में यात्रियों को रामेश्वरम (रामनाथ स्वामी मंदिर), मदुरई (मीनाक्षी मंदिर), कोवलम बीच, तिरुवनंतपुरम (पद्मनाभ मंदिर), कन्याकुमारी, त्रिचुरापल्ली (रंगनाथ स्वामी मंदिर), तिरुपति में श्री पद्मावती मंदिर, श्री कपिलेश्वरा स्वामी मंदिर, इस्कॉन मंदिर, श्री कालाहस्ती मंदिर एवं मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (कुरनूल टाउन) की यात्रा कराई जाएगी। इस पैकेज में नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का शाकाहारी भोजन, स्थानीय यात्री बसों द्वारा भ्रमण तथा धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था शामिल है।
इन स्टेशनों से बैठने की मिलेगी सुविधा
ट्रेन में बैठने की सुविधा गोरखपुर, देवरिया सदर, बेल्थरा रोड, मऊ, वाराणसी, जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर, एवं झांसी से उपलब्ध है।
यहां से होगी बुकिंग
बुकिंग के लिए पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट
www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।
यहां करें संपर्क
गोरखपुर- 8595924273/8595924297