सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन में शुक्रवार को सिक्योरिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (सेबी) और एनएसडीएल के संयुक्त तत्वावधान में इन्वेस्टर जागरूकता सेमिनार का आयोजन हुआ। इस मौके पर स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया की ओर से बनाए गए दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि अपने रुपये को सही जगह पर कैसे निवेश करें।
एनएसडीएल के असिस्टेंट मैनेजर योगेश तिवारी ने कहा कि निवेशकों को बाजार में संयम बनाए रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि रुपयों का निवेश बहुत सोच समझकर करें। अधिक लाभ कमाने के चक्कर में कई बार लोग अपनी रकम इधर-उधर स्टाक मार्केट में लगा देते हैं। लेकिन कई बार जानकारी के अभाव में लोगों के रुपये डूब जाते हैं।
इसलिए निवेश करने से पहले सोच और समझ लें। कार्यक्रम में व्यापारियों के अलावा छात्र व आमजन की सहभागिता रही। उपायुक्त आरके शर्मा ने बताया कि डीएम के. विजयेंद्र पांडियन की देख-रेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान प्रवीण मोदी समेत कई उद्योगपति भी मौजूद रहे।