फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बीआरडी में लिफ्ट फेल, सात मिनट फंसी रहीं महिला डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के गुल होने पर बीच में रूकी, कॉलेज परिसर में मचा हड़कंप
विज्ञापन

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गायनी विभाग की महिला रेजिडेंट डॉक्टर लिफ्ट में फंस गईं। घटना एनेस्थीसिया विभाग की लिफ्ट में हुई, जहां बिजली गुल होने के कारण लिफ्ट बीच में ही रुक गई। डॉक्टर करीब सात मिनट तक अंदर फंसी रहीं। इससे कुछ देर के लिए कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, रेजिडेंट डॉक्टर ओपीडी से वापस गायनी विभाग जा रही थीं। एनेस्थीसिया विभाग भवन में स्थित लिफ्ट का उपयोग करते समय अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लिफ्ट पहले और दूसरे तल के बीच रुक गई। इसी दौरान उन्होंने फोन कर अपने सहयोगियों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही नेहरू अस्पताल में तैनात दो लिफ्टमैन मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद लिफ्ट का संचालन कर डॉक्टर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। समय रहते राहत मिलने से बड़ी अनहोनी टल गई। घटना के बाद परिसर में लिफ्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एनेस्थीसिया विभाग में केवल एक ही लिफ्ट है, जिससे आपात स्थिति में परेशानी बढ़ सकती है। प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल लिफ्ट की मरम्मत और तकनीकी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने। लिफ्ट सिस्टम को और सुरक्षित बनाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें