बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे एक छात्र ने फार्मासिस्ट को थप्पड़ जड़ दिया। घटना सर्जिकल स्टोर की है। मंगलवार की दोपहर मेडिकल कॉलेज के नेहरू चिकित्सालय के सर्जिकल स्टोर में तैनात फार्मससिस्ट के पास इंटर्न करने वाला एक छात्र पहुंचा।
फार्मासिस्ट से बिना मांग पत्र के फार्मलीन और सैनिटाइजर की मांग करने लगा। फार्मासिस्ट ने कहा कि फार्मलीन केमिकल स्टोर में मिलता है और सैनिटाइजर वार्डों में भेज दिया गया। इस पर उसने दबाव बनाना शुरू कर दिया।
इनकार करने पर फार्मासिस्ट को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। इसकी सूचना फॉर्मासिस्टों ने एसआईसी के पास पहुंचकर दी। प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। शिकायत पत्र मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।