फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुफिया तंत्र फिर फेल: गोरखपुर कोतवाली से सटे घर से ही खड़ा किया आतंकी नेटवर्क, 16 संदिग्धों पर एजेंसी की नजर

Thu, 13 Jul 2023 12:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

गोरखपुर के कोतवाली इलाके के निवासी तारिक अतहर को सात जुलाई को एटीएस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की बात सामने आई थी, जिसके बाद एटीएस ने तारिक को जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
तारिक अतहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी गतिविधियों में शामिल तारिक अतहर के नेटवर्क को खंगालने में अब खुफिया एजेंसी जुट गई है। एलआईयू ने उसके करीबियों और संपर्क रखने वाले 16 लोगों की सूची तैयार की है। उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जल्द ही कुछ लोगों से पूछताछ की जा सकती है।

विज्ञापन


तारिक के मामले में एलआईयू की नाकामी सामने आने पर एडीजी अखिल कुमार ने नाराजगी जताते हुए सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कोतवाली थाने से महज 300 मीटर दूरी पर तारिक अपने घर में आराम से था और सोशल मीडिया की मदद से आतंक का नेटवर्क खड़ा कर रहा था। लेकिन, एलआईयू इससे पूरी तरह से बेखबर थी। इस मामले में अब एलआईयू की टीम एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रख रही है।

इसे भी पढ़ें: खोराबार टाउनशिप-मेडिसिटी योजना: बुलडोजर के आगे लेटीं महिलाएं, बोलीं- पहले हम पर चलाओ फिर मकान पर
विज्ञापन

 

विज्ञापन

दरअसल, आतंकी गतिविधियों में स्थानीय खुफिया एजेंसी पहली बार फेल नहीं हुई है। इससे पहले गोरखनाथ मंदिर में हमला करने के आरोप में पकड़े गए संदिग्ध मुर्तजा हुसैन रहमानी के मामले में भी एलआईयू को भनक नहीं लगी थी।

इसे भी पढ़ें: कस्टम अफसर के नपने का नहीं कोई डर...मोटा है मुनाफा इसलिए मंडी में जमकर खपा रहे नेपाली टमाटर

गोरखपुर से नेपाल जाकर वह बांका लेकर आया और गोरखनाथ मंदिर में जवानों पर हमला कर दिया। बाद में जब वह पकड़ा गया और लखनऊ की टीम ने जांच शुरू की तो एक के बाद एक तथ्य सामने आने लगे। कुछ ऐसी ही चूक इस बार भी हुई है। गोरखपुर में तारिक आराम से अपना नेटवर्क फैला रहा था और लखनऊ एटीएस ने जब उसे पकड़ा तब गोरखपुर के एलआईयू को इसकी भनक लगी।

लखनऊ से पकड़ा गया था तारिक
गोरखपुर के कोतवाली इलाके के निवासी तारिक अतहर को सात जुलाई को एटीएस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की बात सामने आई थी, जिसके बाद एटीएस ने तारिक को जेल भिजवा दिया। कोतवाली पुलिस ने तारिक के पिता का बयान भी दर्ज किया था। एटीएस अब पूछताछ के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें