फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एम्स में जल्द शुरू होगी इंटीग्रेटेड ओटी

Mon, 02 Mar 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सर्जिकल प्रक्रिया के लाइव स्ट्रीमिंग के साथ देशभर के अन्य विशेषज्ञों से जुड़ने का मिलेगा अवसर
विज्ञापन

गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर (एम्स) में अत्याधुनिक इंटीग्रेशन ऑपरेशन थियेटर (ओटी) का निर्माण होगा। इससे एआई तकनीक और रोबोट से सर्जरी आसान हो जाएगी। जल्द ही ओटी बनकर तैयार हो जाएगी। इस नई पहल से मरीजों को बेहतर इलाज तो मिलेगी ही, चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इस ओटी में सर्जिकल प्रक्रिया के लाइव स्ट्रीमिंग के साथ देशभर के अन्य विशेषज्ञों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। गंभीर सर्जरी के दौरान देश भर से किसी भी चिकित्सा विशेषज्ञ को जोड़ा जा सकेगा। उनसे सलाह लेने और उनकी देखरेख में सर्जरी की जा सकेगी। इसका लाभ मरीजों को मिलेगा। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उन्हें देश के दूसरे बड़े अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। इसके साथ एमबीबीएस छात्र, जूनियर डॉक्टरों को भी विशेषज्ञ प्रोफेसरों के साथ अतिरिक्त क्लास करने का अवसर मिल सकेगा। इससे उन्हें भविष्य में जटिल सर्जरी में मदद मिलेगी। आर्थो, स्त्री रोग विभाग, सर्जरी सहित छह ऑपरेशन कक्षों को इंटीग्रेटेड ओटी में बदलने की योजना बनाई गई है। यह सुविधा अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू होगी। इंटीग्रेशन ओटी में ऑडियो-विजुअल कैमरा मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए जाएंगे, जो ऑपरेशन की प्रक्रिया को कैमरों की मदद से लाइव स्ट्रीम करेगा। ऑपरेशन के दौरान हर गतिविधि को लाइव रिकॉर्ड और स्ट्रीम किया जाएगा। एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी एम्स में जल्द ही शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके शुरू होने से मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें