फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटीग्रेटेड कोविड-19 सेंटर : यहां मिलेगी हर जानकारी, मरीजों की सुविधाओं के लिए चार नंबर जारी किए गए

Mon, 12 Apr 2021 12:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में इंटीग्रेटेड कोविड-19 सेंटर स्थापित 
मरीजों की सुविधाओं के लिए चार नंबर जारी किए गए
कांटैक्ट ट्रेसिंग पर ज्यादा जोर दे रही टीम
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से बचाव और उसके नियंत्रण के लिए इंटीग्रेटेड कोविड-19 सेंटर स्थापित किया गया है। इसमें प्रशासन की तरफ से सीओ गीडा पवन अग्रवाल नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उप जिला स्वास्थ्य एवं सूचना अधिकारी सुनीता पटेल प्रशासन की ओर से ई-डिस्टिक मैनेजर नीरज श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


यह लोग कोविड मरीजों से बात कर उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज से लेकर एसजीपीजीआई और दिल्ली तक भेज रहे हैं। जबकि दूसरी टीम होम आइसोलेशन के मरीजों से बात कर डॉक्टर की विजिट, दवा की उपलब्धता एवं गंभीर स्थिति की जानकारी ले रही है। टीम कांटैक्ट ट्रेसिंग पर ज्यादा जोर दे रही है। मरीजों की सुविधाओं के लिए प्रशासन की ओर से कोविड कमांड सेंटर के लिए चार नंबर भी जारी किए गए हैं। 

मरीज इन नंबरों पर संपर्क कर सहायत ले सकते हैं। यह 9532797104, 9532041882, 0551-2202205, 0551-2204196 हैं। सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने कहा कि कोविड के नियंत्रण और उसके बचाव के लिए इंटीग्रेटेड कोविड-19 सेंटर प्रशासन की ओर से बनाया गया है। सेंटर पर कोविड से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें