गोरखधाम एक्सप्रेस का ऑन बोर्ड निरीक्षण करते महाप्रबन्धक,पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर।फोटो - रेल
- पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने गोरखधाम एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान किया निरीक्षण
- कोच के अंदर लगे अस्पष्ट स्टीकरों को हटाने का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने बृहस्पतिवार को गोरखधाम एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान कोच का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों को दी जा रही लिनेन का अवलोकन कर उसकी साफ-सफाई और रख-रखाव का निरीक्षण किया। उन्होने कोच अटेंडेंट को लिनेन के बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।वहीं, कोच के अंदर लगे अस्पष्ट स्टीकरों को हटाने और जागरूकता वाले स्टीकरों को लगाने का निर्देश दिया।
इस दौरान उन्होंने यात्रा कर रहे यात्रियों से फीडबैक भी लिया। महाप्रबंधक ने प्रसाधनों का गहन निरीक्षण कर जलापूर्ति और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया। उन्होंने ऑन बोर्ड हाउस किपिंग सर्विस (ओबीएचएस) के कर्मचारियों की आईडी चेक की और उन्हें कोचों सहित प्रसाधनों एवं स्नैक्स टेबल को नियमित अंतराल पर साफ करने का निर्देश दिया।