फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बारिश के बाद जलभराव वाले क्षेत्रों में सफाई और सड़कों की मरम्मत के निर्देश

Mon, 28 Sep 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भारी बारिश और मुख्यमंत्री के आगामी कार्यक्रम के मद्देनजर नगर आयुक्त ने रविवार को नगर निगम और गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की संयुक्त टीम के साथ आर्यन हॉस्पिटल रोड, सर्किट हाउस और जीडीए की आवासीय कॉलोनियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जलनिकासी, साफ-सफाई और बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति का जायजा लिया गया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने आवासीय कॉलोनियों में जलनिकासी का काम पूरा होने के बाद व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जोनल सेनेटरी अधिकारी को सफाई के बाद चूना, मेलाथियान और एंटी-लार्वा का छिड़काव कराने को कहा ताकि जलभराव के बाद गंदगी और मच्छरों से होने वाली समस्या को नियंत्रित किया जा सके।

नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता अमित शर्मा को बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों पर गड्ढा मुक्त अभियान के तहत पैचवर्क कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों को चिह्नित कर आवश्यकतानुसार मरम्मत कराई जाए जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जीडीए के उपाध्यक्ष समेत प्राधिकरण की पूरी टीम मौजूद रही। नगर निगम से अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता, जोनल सेनेटरी अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें