- ओएमआर शीट के ऊपर दिए गए उदाहरण को ध्यानपूर्वक देखें।
- नाम भरने के लिए बने बॉक्स में ही अक्षर लिखें।
- रोल नंबर के अंक दिए गए कॉलम से बाहर नहीं लिखें।
- सही जवाब के विकल्प को काले या नीले पेन से पूरा भरना है।
- गोले में सही जवाब के विकल्प का टिक किसी भी दशा में नहीं लगाना है।
- सही जवाब के गोले को अधूरा या रिक्त नहीं छोड़ें।
- सोशल साइट के माध्यम से भी देखें कि ओएमआर शीट कैसे भरते हैं।
डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि ओएमआर पैटर्न को पहली बार कक्षा नवमी में लागू किया गया है। सभी स्कूलों को ओएमआर भरने में विद्यार्थियों की हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया गया है। इसकी निगरानी भी की जा रही है।