फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जलनिकासी में बाधक बाउंड्रीवाल हटाने के निर्देश, वार्डों का निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त

Thu, 02 Jul 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर आयुक्त अजय जैन ने बुधवार को वार्ड संख्या 21 मोहनापुर, वार्ड संख्या 22 तुलसीराम पश्चिमी तथा वार्ड संख्या 23 शहीद शिव सिंह क्षेत्री नगर का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था, नालों की सफाई और डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन कार्य का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने जलनिकासी में बाधक बाउंड्रीवाल हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने ताड़ीखाना पुलिया, आदर्शनगर कॉलोनी, अकोलवा पुलिया, काशीपुरम पुलिया तथा काशीपुरम कॉलोनी का भ्रमण किया। उन्होंने खाली प्लॉटों में पड़े कूड़े को तत्काल हटाने और नालियों की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए, ताकि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो। अवर अभियंता अभय सोनकर ने नगर आयुक्त को बताया कि इन क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से जलाशयों के माध्यम से जलनिकासी होती है, लेकिन लोगों द्वारा प्लॉटिंग कर जगह-जगह बाउंड्रीवाल बना देने से पानी का प्राकृतिक बहाव बाधित हो गया है। इसके कारण बारिश के समय कई कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन जाती है।

इस पर नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के साथ समन्वय स्थापित कर जलनिकासी में बाधा बनने वाली बाउंड्रीवालों को हटाया जाए। साथ ही बड़ी पोकलेन मशीन की सहायता से जलकुंभी और नालों में जमा कूड़ा निकलवाकर जलनिकासी व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए। अवर अभियंता ने यह भी बताया कि जंगल हकीम नंबर-2 क्षेत्र में एयरफोर्स रडार से बिछिया एसटीपी होते हुए गोडधोईया नाले तक बड़ा नाला बनाने का कार्य जल निगम की ओर से प्रस्तावित है। यह परियोजना पूरी होने के बाद आसपास की कॉलोनियों का वर्षा जल सीधे गोडधोईया नाले में पहुंचेगा, जिससे जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। इस दौरान संबंधित वार्डों के पार्षद, नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें