फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Accident: कार की ठोकर से ई-रिक्शा सवार मासूम की मौत, मचा हड़कंप

Wed, 24 Jan 2024 12:26 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

कैंट क्षेत्र के रुस्तमपुर निवासी मुन्ना चौहान की पत्नी अपनी तीन वर्षीया बच्ची नंदिनी के साथ नौकायन की तरफ गई थी। रात तकरीबन आठ बजे वह ई- रिक्शा से घर की तरफ जा रही थी। नौकायन तिराहे पर कार की ठोकर से ई-रिक्शा पलट गया, जिससे उसमें सवार लोगों को हल्की चोटें आए।
विज्ञापन
road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़ताल क्षेत्र के नौकायन तिराहे पर मंगलवार की रात करीब आठ बजे कार की ठोकर से ई-रिक्शा पलट गया। जिससे ई-रिक्शा में सवार घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने तीन वर्षीया मासूम को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कैंट क्षेत्र के रुस्तमपुर निवासी मुन्ना चौहान की पत्नी अपनी तीन वर्षीया बच्ची नंदिनी के साथ नौकायन की तरफ गई थी। रात तकरीबन आठ बजे वह ई- रिक्शा से घर की तरफ जा रही थी।

नौकायन तिराहे पर कार की ठोकर से ई-रिक्शा पलट गया, जिससे उसमें सवार लोगों को हल्की चोटें आए। गंभीर रूप से घायल बच्ची नंदिनी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें