गोरखपुर जिले की तीन साल पुरानी 10 फैक्टरियों के तकनीकी विकास में उद्योग विभाग मदद करेगा। इससे उत्पाद की गुणवत्ता व उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। फैक्टरियों के चयन के लिए जल्द ही उद्यमियों की बैठक बुलाई जाएगी।
उद्योग विभाग फैक्टरियों के संचालन पर नजर रखता है। जिन उद्योगों के संचालन की संभावना अधिक रहती है, उन्हें तकनीकी व आर्थिक मदद भी दी जाती है। इस साल जिले के 10 ऐसे उद्योगों को आर्थिक सहायता दी जानी है, जिनका संचालन तीन वर्ष से पहले से हो रहा हो।
इसे भी पढ़ें: प्रतिमा विसर्जन की भीड़, निर्माणों से उड़ी धूल ने बिगाड़ी हवा की सेहत, रखें ख्याल
इसके लिए उद्योग विभाग ने कंपनियों को पत्र भेजकर सूचना देने के साथ ही उद्यमियों की बैठक बुलाने का भी निर्णय लिया है। सहायक उपायुक्त उद्याेग रवि शर्मा ने बताया कि तकनीकी विकास के लिए फैक्टरियों को आर्थिक सहयोग देने का प्रावधान है। इसके लिए कंपनियों से आवेदन एकत्रित किए जा रहे हैं।