फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukesh Kumar Marriage: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने की शादी, गोरखपुर आई थी बरात

Wed, 29 Nov 2023 05:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 गोरखपुर के एक रिसॉर्ट में मुकेश की शादी हुई। मुकेश बरातियों के साथ नाचते-गाते शादी के लिए पहुंचे। दिव्या और मुकेश ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और फिर सात फेरे लिए।
विज्ञापन
भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने मंगलवार की देर रात गोरखपुर शहर में दिव्या सिंह संग सात फेरे लिए। दिव्या बिहार के छपरा की रहने वाली हैं। गोरखपुर के एक रिसॉर्ट में दोनों एक-दूसरे के साथ विवाह बंधन में बंध गए।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हो गई हैं और फैंस मुकेश को लगातार बधाई दे रहे हैं। मुकेश को बीसीसीआई ने छुट्टी दी थी। वह चौथे टी20 मैच से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

गोरखपुर के एक रिसॉर्ट में मुकेश की शादी हुई। मुकेश बरातियों के साथ नाचते-गाते शादी के लिए पहुंचे। दिव्या और मुकेश ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और फिर सात फेरे लिए।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, मुकेश की बरात मंगलवार शाम तीन बजे के करीब बिहार के गोपालगंज से निकली थी। छह बजे बरात गोरखपुर के गुलरिहा पहुंची। यहां बरात का स्वागत किया गया। इसके बाद सभी नाचते-गाते होटल पहुंचे और वहां शादी का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें