फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने नेपाल को भेजी आपातकालीन राहत सामग्री, भूस्खलन से हुआ है जानमाल का नुकसान

Wed, 16 Sep 2020 01:28 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
बाएं चंद्रा चौधरी और दाएं नमगी सी खम्पा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

भारत देश हमेशा नेपाल के साथ हर मुश्किल में खड़ा होता है। इसका एक और उदाहरण बीते रविवार को देखने को मिला है। भारत सरकार की ओर से नेपाल में आए बाढ़ एवं भूस्खलन की आपदा से निपटने के लिए राहत सामग्री भेजी गई है। यह सामग्री भारतीय दूतावास के मिशन के उप प्रमुख नमगी सी खम्पा ने नेपाल-भारत महिला मैत्री समाज की अध्यक्ष चंद्रा चौधरी को सौंपी है।

विज्ञापन


बता दें कि नेपाल के पांच जिलों में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित परिवारों को टेंट और त्रिपाल सहित राहत सामग्री वितरित की जाएगी। हाल ही में नेपाल में आए बाढ़ और भूस्खलन के कारण वहां जानमाल का बहुत नुकसान हुआ है।

ऐसे में नेपाल-भारत महिला हितैषी समाज इन राहत वस्तुओं को कैलाली, महोटारी, नवलपरासी, सरसी और प्रोविंस नंबर 2, 3, 5 और 7 के सिंधुपालचौक जिलों की स्थानीय लोगों के साथ वितरित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें