1957 में पहली बार सोशलिस्ट पार्टी से चुनाव लड़े देवरिया विधान सभा से और कांग्रेस से तीन सौ वोटों से हारे। 1962 में सोशलिस्ट पार्टी से चुनाव छह हजार वोटों से जीते। 1974 में 17 हजार वोटों से कांग्रेस के दीप नारायन मणि त्रिपाठी को हराकर उनके पांव छुए।
रमजान बताते हैं कि चुनाव में पर्चा दाखिला शुल्क के लिए कृष्णा राय को दीप नारायण मणि ने 251 रुपये और खर्चे के लिए 50 रुपये दिए थे। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 आधी रात को इमरजेंसी लगाई तो उसमें कृष्णा राय अपने निजी सहायक रमजान अंसारी, चंद्रिका के साथ गिरफ्तार हुए। डीआईआर मिसा के अंतर्गत 16 माह जेल में बंद रहे। कृष्णा राय का जन्म 15 अगस्त 1920 को हुआ था। 30 अक्तूबर 1988 को स्वर्गवास हो गया।