फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: अंगुली पर अमिट स्याही हो तो डॉक्टर को दिखाइए निशुल्क, नहीं लगेगा एक भी रुपया

Wed, 02 Mar 2022 11:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आईएमए की ओर से मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अनूठी पहल, छह मार्च को सीतापुर आई हॉस्पिटल में पर्चा बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के डॉक्टर मतदान करने वाले नागरिकों को निशुल्क इलाज की सुविधा देंगे। इसके लिए लोगों का अंगुली पर लगी अमिट स्याही दिखाकर निशुल्क पर्चा बनेगा। छह मार्च को सीतापुर आई हॉस्पिटल में लोग इसका लाभ उठा सकते हैं। आईएमए का उद्देश्य है कि तीन मार्च को जिले में अधिक से अधिक मतदान हो।

विज्ञापन


आईएमए अध्यक्ष डॉ. शिवशंकर शाही ने नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक मतदान कर प्रदेश में गोरखपुर का नाम रोशन करें। बताया कि आईएमए लगातार मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर अभियान चला रहा है। इसमें सभी डॉक्टर सहयोग कर रहे हैं।

डॉक्टर पर्चे पर मतदान की अपील भी कर रहे हैं। बताया कि मतदान करने वाले लोगों का प्राथमिकता के आधार पर इलाज किया जाएगा। इसके लिए छह मार्च को आईएमए की ओर से विशेष निशुल्क मल्टी सुपर स्पेशियलिटी शिविर सीतापुर आई हॉस्पिटल में लगाया जाएगा। शिविर में नौ बजे से लेकर 12 बजे के बीच मल्टी सुपर स्पेशियलिटी कैंप में कोई भी नागरिक अंगुली पर लगी अमिट स्याही दिखाकर निशुल्क पर्चा बनवा सकता है।
विज्ञापन


उस पर्चे से शहर के विशिष्ट डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं। अगर मरीज को भर्ती करने की आवश्यकता पड़ती है या ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ती है तो आईएमए उस पर भी रियायत करेगा। सचिव डॉ. वीएन अग्रवाल ने कहा है मतदान करेंगे, तभी अच्छी सरकार बनेगी। ऐसे में मतदान सबसे जरूरी है।

उपाध्यक्ष प्रो. डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. गगन गुप्ता, डॉ. अल्पना अग्रवाल, डॉ. अरुणा छापड़िया, मीडिया प्रभारी डॉ. इमरान अख्तर, सह सचिव डॉ. वाई सिंह, डॉ. शांतनु अग्रवाल, डॉ. प्रकाश चंद शाही, डॉ. अंजू श्रीवास्तव, डॉ. भारतेंदु जैन, डॉ. अजय शुक्ला, डॉ. दीप्ति चतुर्वेदी, डॉ. बबीता शुक्ला, डॉ. संजीव गुप्ता आदि ने अपील की है कि तीन मार्च को अधिक से अधिक मतदान करें।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें