फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा: अब ट्रेनों के हर कोच में मूवमेंट रखेगी एस्कॉर्ट, इस घटना के बाद रेलवे में अलर्ट घोषित

Mon, 11 Oct 2021 10:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

रेलवे बोर्ड से मिले निर्देश के क्रम में सभी एस्कॉर्ट से कहा गया है कि वे चलती ट्रेन में मूवमेंट बनाए रखें। किसी एक कोच में उन्हें बैठना नहीं है। खासकर एसी और स्लीपर कोच में ज्यादा सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुष्पक एक्सप्रेस में हुई डकैती व दुष्कर्म की घटना के बाद रेलवे में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सभी ट्रेनों में एस्कॉर्ट को लगातार मूवमेंट बनाए रखने का निर्देश है। एस्कॉर्ट को कोच वार अपनी मूवमेंट की फोटो भी अधिकारियों को व्हाट्सएप से भेजनी है। गोरखपुर से चलने वाली सभी ट्रेनों में चेकिंग बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड से मिले निर्देश के क्रम में सभी एस्कॉर्ट से कहा गया है कि वे चलती ट्रेन में मूवमेंट बनाए रखें। किसी एक कोच में उन्हें बैठना नहीं है। खासकर एसी और स्लीपर कोच में ज्यादा सतर्कता बरतने को कहा गया है। आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट आरवी सिंह ने बताया कि स्टेशन और ट्रेनों में दशहरा तक खास निगरानी बरती जाएगी। प्लेटफॉर्म पर भी अतिरिक्त जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।  
 
आरपीएफ व जीआरपी चलाएगी ज्वाइंट ऑपरेशन
अपराध की घटनाओं पर रोकथाम और सक्रिय अपराधियों की धरपकड़ के लिए आरपीएफ व जीआरपी ज्वाइंट ऑपरेशन चलाएगी। इसके लिए सर्विलांस की मदद लेकर वांछित अपराधियों पर नजर रखी जाएगी। असिस्टेंट कमांडेंट आरवी सिंह ने बताया कि जीआरपी के साथ संयुक्त अभियान शुरू किया जाएगा। जीआरपी से डाटा मांगा गया है। सोमवार से इस पर काम शुरू होगा, ताकि त्योहार में अपराधियों की सक्रियता की पूरी जानकारी हो सके।
विज्ञापन

 
गोरखपुर व बस्ती में वेंडर व कुलियों से मदद
गोरखपुर जंक्शन और बस्ती स्टेशन पर आरपीएफ वेंडर और कुलियों की मदद ले रही है। इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। ग्रुप में दोनों स्टेशनों के कुलियों और वेंडरों को जोड़ा गया है। उनसे कहा गया है कि कोई भी संदिग्ध नजर आता है तो फोन करने की जरूरत नहीं है, तत्काल व्हाट्सएप ग्रुप पर सूचना दें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें