फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डॉक्टर को कॉल कर इलाज के 30 हजार रुपये लौटाने के लिए धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- शाहपुर के जेल बाईपास स्थित क्लीनिक का मामला, अज्ञात नंबर से गाली-गलौज का आरोप
विज्ञापन

- डॉक्टर बोले- न किडनी का इलाज करता हूं, न कॉल करने वाले को जानता हूं

पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर क्षेत्र के जेल बाईपास रोड स्थित क्लीनिक संचालक डॉक्टर को अज्ञात नंबर से धमकी भरा फोन कर किडनी के इलाज में खर्च हुए 30 हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉल करने वाले ने गाली-गलौज करते हुए रुपये लौटाने का दबाव बनाया। डॉक्टर की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पादरी बाजार, जेल बाईपास रोड निवासी डॉ. हरिवंश यादव के मोबाइल पर बुधवार रात करीब 10 बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। आरोप है कि कॉल करने वाले ने खुद को पीड़ित बताते हुए किडनी के इलाज में खर्च हुए 30 हजार रुपये वापस करने की मांग की। विरोध पर उसने अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। डॉ. हरिवंश यादव का कहना है कि वह किडनी का इलाज नहीं करते हैं और न ही कॉल करने वाले व्यक्ति को जानते हैं। बताया कि मोबाइल एप ट्रू कॉलर पर नंबर अंश मद्देशिया के नाम से प्रदर्शित हो रहा था। घटना के बाद उन्होंने शाहपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस संबंधित मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन



तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मोबाइल नंबर की जांच कराई जा रही है। आरोपी की पहचान होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- रवि सिंह, सीओ गोरखनाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें