गोरखपुर। आंतरिक चिकित्सा के क्षेत्र में नवीनतम शोध और उपचार पद्धतियों पर चर्चा के लिए महिला फिजिशियन सोसायटी की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘वोपिकॉन’ शनिवार से शुरू होगा। मेडिकल कॉलेज रोड स्थित रिसॉर्ट में आयोजित इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों की करीब 250 महिला चिकित्सक हिस्सा लेंगी। सम्मेलन की थीम ‘इंटरनल मेडिसिन’ रखी गई है। इसमें न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, रूमेटोलॉजी, कार्डियो-डायबिटोलॉजी, मोटापा और महिला स्वास्थ्य जैसे विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान व पैनल चर्चा होगी। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद रवि किशन सहित अन्य प्रमुख अतिथि करेंगे। ब्यूरो