फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मां से विवाद के बाद घर में अकेला था युवक, फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- तिवारीपुर थाना क्षेत्र का मामला, परिजन ने जमीन के विवाद में हत्या का लगाया आरोप
विज्ञापन


गोरखपुर। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के माधवपुर में मंगलवार दोपहर घर के कमरे में 21 वर्षीय सागर निषाद का शव फंदे से लटका मिला। बहन की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। प्रारंभिक जानकारी में एक दिन पहले मां से विवाद के बाद युवक के घर में अकेले होने की बात सामने आई है। वहीं, परिजन ने जमीन के विवाद में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
माधवपुर निवासी अरविंद निषाद का बेटा सागर निषाद (21) पेंट-पॉलिश का काम करता था। परिवार में माता सुभागी देवी और पिता अरविंद निषाद हैं। उसकी बहन चांदनी की शादी भी तिवारीपुर क्षेत्र में हुई है और वह ससुराल में रहती है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को सागर का किसी बात को लेकर मां सुभागी देवी से विवाद हो गया था। नाराज होकर वह अपने मायके चली गईं। वहीं, पिता अरविंद भी रात में घर नहीं आए। ऐसे में सागर घर में अकेला था। मंगलवार दोपहर करीब 12:15 बजे उसकी बहन चांदनी पहुंचीं। घर के अंदर कमरे में भाई का शव फंदे से लटका देखकर वह चीखते हुए बाहर निकली। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर तिवारीपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। घटना की जानकारी मिलने पर सागर के माता-पिता भी घर पहुंचे। परिजन ने जमीन के विवाद का हवाला देते हुए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर, मां से विवाद के बाद युवक के अकेले घर में रहने के कारण आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है।
सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें