फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन दिलाने का झांसा देकर 10.84 लाख रुपये हड़पने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 09 Jul 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच (गोरखपुर)। जमीन दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 10.84 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पिपराइच थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बसंतपुर छोटा टोला निवासी हरिकेश बहादुर सिंह ने तहरीर में बताया कि सितंबर 2024 में पिपराइच कस्बे में उनकी मुलाकात अजय कुमार गौड़ से हुई थी। आरोपी मूल रूप से गोला थाना क्षेत्र के अहिरौली बारानगर गांव का निवासी है और वर्तमान में रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के श्याम बिहार कॉलोनी, तारामंडल में रहता है।
पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने खुद को जमीन कारोबारी बताते हुए अच्छी भूमि दिलाने का भरोसा दिया। उसकी बातों पर विश्वास कर उन्होंने 26 सितंबर 2024 को आरटीजीएस के माध्यम से पांच लाख रुपये अग्रिम भुगतान कर दिए। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में आरटीजीएस और यूपीआई के जरिये कुल 10.84 लाख रुपये आरोपी के खाते में भेजे गए।
विज्ञापन

हरिकेश बहादुर का आरोप है कि रुपये लेने के बाद आरोपी लगातार जमीन की रजिस्ट्री कराने में टालमटोल करता रहा। काफी समय बीतने के बाद जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो वह बहाने बनाने लगा। आरोप है कि दो अप्रैल 2026 की शाम नगर पंचायत पिपराइच गेट पर रुपये मांगने पर आरोपी नाराज हो गया। उसने रकम लौटाने से इन्कार करते हुए अपशब्द कहे और दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

सीओ चौरीचौरा कुंदन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें