फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मां की सोलहवीं में छोटे भाई के सीने में गोली मारकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिपराइच इलाके का मामला, सोलहवीं में रुपये खर्च करने को लेकर शुरू हुआ विवाद
विज्ञापन

- ग्रामीणाें ने आरोपी बड़े भाई की पत्नी और बेटी को पीटा
- चचेरे भाई ने दर्ज कराई प्राथमिकी, पुलिस की तीन टीमें कर रही आरोपी भाई की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धूसड़ टोला बड़की रेतवहिया में मंगलवार दोपहर में मां की सोलवहीं के दौरान रुपये खर्च करने के विवाद में बड़े भाई दिग्विजय ने अपने सगे छोटे भाई सत्यप्रकाश शर्मा उर्फ शुभम (30) के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी मच गई। सूचना पर आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एहतियातन गांव में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। आरोपी दिग्विजय की तलाश में क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं।
बड़की रेतवहिया गांव निवासी 75 वर्षीय कोमल शर्मा के चार बेटों में बड़े बेटे दिग्विजय और सोनू गांव के पुराने मकान में रहते हैं, जबकि सत्यप्रकाश उर्फ शुभम और श्याम शंकर गांव के 300 मीटर दूर अपने माता-पिता के साथ खेत में बने मकान में रहते हैं। कोमल शर्मा की पत्नी सावित्री देवी लंबे समय से बीमार थीं। 16 दिन पहले उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि माता-पिता के साथ रहने वाले दोनों बेटे ने मां का अंतिम संस्कार और कर्मकांड कराया लेकिन आरोपी बड़ा बेटा दिग्विजय और उसका परिवार मां की मौत के बाद दूध की भात तक नहीं खाया। मंगलवार को सोलहवं पर माता-पिता के साथ रहने वाले दोनों बेटे ब्रह्मभोज की तैयारी कर रहे थे। टेंट लगाने के बाद हलवाई सब्जी काटने के साथ खाना बनाने की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान आरोपी दिग्विजय की पत्नी राधा अपनी बेटी के साथ पहुंची और साथ में काम करने लगी। इस पर दोनों भाइयों ने कहा कि मां की मृत्यु के बाद किसी कर्मकांड में शामिल नहीं हुए और ब्रह्मभोज में रुपये भी खर्च नहीं किए। इसी बात को लेकर विवाद होने लगा। बात बढ़ने पर राधा ने अपने पति दिग्विजय को कॉल कर बुला लिया।
आरोप है कि दिग्विजय स्कूटी से अवैध पिस्टल लेकर पहुंचा और छोटे भाई शुभम से विवाद करने के बाद उसके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही शुभम जमीन पर गिर कर तड़पने लगा। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता आरोपी मौके से पैदल भाग निकला। गोली की आवाज सुनकर जुटे ग्रामीणों ने आरोपी की पत्नी और उसकी बेटी को पकड़कर पिटाई कर दी। वहीं आरोपी की स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त कर दी। घटना के बाद हलवाई भी मौके से भाग गए। परिजन और ग्रामीण तत्काल शुभम को लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के चचेरे भाई मनोज शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद के चलते दिग्विजय शर्मा ने अपने सगे भाई सत्यप्रकाश शर्मा उर्फ शुभम की गोली मारकर हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र पिपराइच पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली शुभम के पीठ में फंसी मिली थी। इधर, देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया। मझले बेटे श्यामू ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


बोले अधिकारीमां की सोलहवीं में रुपये को लेकर महिलाओं के बीच कहासुनी शुरू हुई और भाइयों तक पहुंच गई। इसी विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी भाई की तलाश की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- ज्ञानेन्द्र, एसपी नार्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें