फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सुरक्षित प्रसव के लिए गर्भवतियों को बताए गए योग के फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के 10 वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवतियों को योग के महत्व और उसके लाभों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रो. दिव्या रानी सिंह और योग प्रशिक्षकों ने अस्पताल के कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण दिया, ताकि वे अस्पताल आने वाली गर्भवतियों को योग के बारे में जागरूक कर सकें। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि पीएमएसएमए अभियान के तहत पिछले 10 वर्षों में दो लाख से अधिक गर्भवतियों महिलाओं की जांच की गई है। इस दौरान 24,702 उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान कर विशेष देखभाल सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम में जिला महिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जय कुमार भी मौजूद रहे।
इसके अलावा एनेक्सी भवन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में स्वास्थ्य क्षेत्र में केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। वहीं सीएमओ ने वर्चुअल माध्यम से सीएचओ संचारी रोग को लेकर आवश्यक जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें