फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दूसरे चरण की काउंसिलिंग के पहले दिन दो हजार से अधिक ने किया चॉइस लॉकन

Sun, 02 Aug 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक प्रवेश की दूसरे चक्र की काउंसिलिंग शनिवार से शुरू हो गई। चॉइस लॉक के लिए अभ्यर्थियों को तीन अगस्त तक का समय दिया गया है। पहले दिन शाम छह बजे तक ही दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने चॉइस लॉक कर दिया था।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय एवं उसके साथ केंद्रीय प्रवेश में प्रतिभागिता कर रहे 30 महाविद्यालयों में प्रथम चक्र की काउंसिलिंग में 83 फीसदी सीटों का आवंटन हो चुका है। अब तक 7933 अभ्यर्थी अपना शुल्क जमा कर चुके हैं। परिसर में आवंटन हासिल करने वाले 90 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रमाणपत्र सत्यापन की औपचारिकता भी पूरी कर ली है। प्रथम चक्र में खाली रह गई सीटों के लिए अब दूसरे चक्र की ऑनलाइन काउंसिलिंग चल रही है।
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि कई अभ्यर्थियों को पहले चक्र में इसलिए भी सीटें नहीं मिल सकीं क्योंकि उन्होंने इक्का-दुक्का विकल्प ही भरे थे। उन विकल्पों पर उनकी तुलना में बेहतर रैंक वालों को स्थान मिल गया। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अधिक से अधिक विकल्प भरें। अलग-अलग विषयों के संयोजन बनाएं, ताकि सीट मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस वर्ष से बीए, बीएससी, बीकॉम सहित अधिकांश पाठ्यक्रमों में नियमित सीटों के अलावा स्ववित्तपोषित कोटे की नई सीटें भी सृजित की गई हैं। ऐसे अभ्यर्थी जो अपनी पहली पसंद के विषय संयोजन ही पढ़ना चाहते हैं वे स्ववित्तपोषित कोटा की सीटों पर प्रवेश का विकल्प भी भर सकते हैं। अनेक अभ्यर्थियों ने इस कोटे में प्रवेश लिया भी है।
सीधे प्रवेश के लिए चार तक करें आवेदन
प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि एक अगस्त से एक बार फिर से उन सभी विषयों में ऑनलाइन आवेदन खोल दिया गया है जहां सीट से कम आवेदन आने के चलते सीधे प्रवेश की प्रक्रिया संपन्न की जा रही है। आवेदन की अंतिम तिथि चार अगस्त है। करीब 42 पाठ्यक्रमों में बिना परीक्षा दिए प्रवेश का मौका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें