फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिजली की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

Tue, 05 May 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार/ पादरी बाजार (गोरखपुर)। खोराबार थाना क्षेत्र के लालपुर टीकर गांव में सोमवार दोपहर बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। बारिश के दौरान पेड़ के नीचे रुके दोनों युवक अचानक बिजली की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर, शाहपुर थाना क्षेत्र के असुरन चौराहे के पास बिजली गिरने से 22 वर्षीय राहुल पटवा की मौत हो गई।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, खोराबार क्षेत्र के लालपुर टीकर के बिसबिगहा टोला निवासी रामसूरत यादव का बेटा शशिकांत यादव (30) और आशीष यादव का बेटा विकास (32) सोमवार दोपहर बाद गांव से बाहर टहलने गए थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों एक पेड़ के नीचे रुक गए। इसी दौरान अचानक पेड़ पर बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।



घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि विकास यादव शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र करीब 7 वर्ष और 3 वर्ष है। वहीं शशिकांत यादव अविवाहित था। दोनों के पिता खेती-बारी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन

दूसरी घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के असुरन चौराहे की है। जंगल हकीम नंबर दो स्थित प्रधान कटरा मोहनापुर निवासी राहुल पटवा सोमवार दोपहर करीब एक बजे असुरन चौराहा स्थित अपनी मिट्टी के बर्तनों घड़ा, सुराही और मटका की दुकान पर मौजूद था। वह दुकान पर बैठकर फोन पर बात कर रहा था, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और वह अचेत होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गोरखनाथ क्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इकलौते बेटे की मौत से घर में मचा कोहराम
राहुल पटवा की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मां गुड़िया देवी और बहन सुंदरी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन अभी भी इस हादसे को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। इकलौते बेटे की मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया है। रिश्तेदारों ने बताया कि राहुल के पिता मदन पटवा का निधन करीब तीन साल पहले हो चुका है। परिवार की पूरी जिम्मेदारी राहुल के कंधों पर ही थी। वह दुकान चलाने के साथ-साथ ऑटो भी चलाकर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से परिवार आर्थिक और मानसिक दोनों रूप से टूट गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें