फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: होटलों में बढ़ गई भोजन की थाली की कीमत

Tue, 05 May 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कॉमर्शियल गैस के दाम बढ़ने का सीधा असर अब आम लोगों की थाली पर दिखने लगा है। शहर के छोटे होटलों में भोजन की थाली महंगी हो गई है। जहां पहले एक थाली 70 से 80 रुपये में मिल जाती थी, अब वही थाली 90 से 100 रुपये में परोसा जा रहा है।
विज्ञापन

स्टेशन रोड के होटल संचालक सुरेंद्र का कहना है कि गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों के कारण खाने की लागत बढ़ गई है। इसी वजह से मेन्यू के अनुसार प्रति थाली 10 से 20 रुपये तक दाम बढ़ाने पड़े हैं। उनका मानना है कि इससे ग्राहकों की संख्या कुछ कम हो सकती है। होटल संचालक उद्देश्य गुप्ता ने बताया कि गैस के महंगे होने के कारण अब कोयले का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। रोजाना 40 से 50 किलो कोयला खर्च हो रहा है और भट्ठियां लगातार जल रही हैं। कोयले पर खाना बनने में अधिक समय लगता है, जबकि गैस पर जल्दी तैयार हो जाता है।
कप्तानगंज निवासी व्यापारी गोविंद का कहना है कि वे अक्सर दोपहर का भोजन होटल में करते हैं लेकिन अब थाली महंगी हो गई है। इसकी वजह से अब अतिरिक्त चार्ज देना पड़ेगा। वहीं प्रदीप आनंद ने बताया कि बाहर रहने के कारण होटल पर ही निर्भर रहना पड़ता है, लेकिन अब सस्ती थाली भी बंद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें