फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रामगढ़ताल में जमी काई की होगी सफाई, गाद का भी होगा ट्रीटमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
- ताल में गंदगी को देखते हुए जीडीए ने लिया निर्णय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रामगढ़ताल को स्वच्छ बनाने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने नए सिरे से सफाई की योजना बनाई है। इसके तहत ताल में जमा गाद (स्लज) और बढ़ते शैवाल (अल्गी) को हटाने के लिए विशेष उपचार किया जाएगा।
प्राधिकरण ने ई-टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से फर्म चयन की प्रक्रिया शुरू की है। शुक्रवार को आरएफपी-आरएफक्यू जारी की है। परियोजना का उद्देश्य ताल की पानी की गुणवत्ता को सुधारना और पारिस्थितिकी को संतुलित करना है। इस पुनर्जीवन कार्य से ताल में जमा गाद को वैज्ञानिक तरीके से हटाया जाएगा, जबकि शैवाल की वृद्धि पर नियंत्रण पाने के लिए विशेष उपचार किए जाएंगे। इस कार्य से ताल का पर्यावरण साफ होगा और पानी की बदबू और प्रदूषण कम होगा, जिससे स्थानीय लोग और पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से ताल से आ रही बदबू के आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जनवरी में बहुत सारी मछलियां भी मर गई थीं। इसका प्रमुख कारण था ताल में काई और गाद। इसकी वजह से ताल में ऑक्सीजन की कमी हो गई थी। वहीं, बदबू से बहुत सारे लोगों ने आसपास टहलना छोड़ दिया था। सफाई के बाद ताल की सुंदरता फिर बढ़ जाएगी। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि फर्म चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें