फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू में अगले हफ्ते से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 में प्रवेश की प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। डीडीयू में अगले हफ्ते से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन


डीडीयू प्रशासन के मुताबिक, 15 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने की योजना थी। इस दौरान कुछ नए कोर्स भी संचालित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा इस बार भी प्रवेश की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के जरिये होगी। इसे लेकर ''''समर्थ'''' की टीम से भी डीडीयू प्रशासन लगातार संपर्क में है। बताया जा रहा है कि प्रवेश को लेकर ब्रोशर को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि इसी हफ्ते ब्रोशर भी बनकर तैयार हो जाएगा।

डीडीयू में प्रवेश को लेकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थी और अभिभावक पहुंच रहे हैं। वे प्रवेश प्रक्रिया को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। डीडीयू प्रशासन ने उन्हें सुझाव दिया है कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।
विज्ञापन


आठ नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम होंगे शुरू
नए सत्र में कुल आठ रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू होंगे। एमफार्म इन फार्मास्युटिक्स और एमफार्म इन फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री, बीटेक एआई एंड डेटा साइंस, बीसीए इन एआई एंड मशीन लर्निंग पाठ्यक्रमों को प्रवेश समिति से मंजूरी मिल चुकी है। राजनीति शास्त्र विभाग में पीजी डिप्लोमा इन पालिटिकल लीडरशिप और सर्टिफिकेट कोर्स इन हास्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, अंग्रेजी विभाग में पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन और सर्टिफिकेट कोर्स इन स्पोकन इंग्लिश पाठ्यक्रम शुरू होंगे।




बोलीं कुलपतिइस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अगले हफ्ते शुरू हो जाएगी। जल्द ही इसका कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। सभी प्रवेश समर्थ पोर्टल के जरिये ही लिए जाएंगे। अगले सत्र में आठ नए पाठ्यक्रम शुरू हो रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें