फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर हादसे में रुद्रपुर के पांच युवकों की मौत

विज्ञापन
कुशीनगर हादसे में मरे लोगों के रूद्रपुर में रोते बिलखते परिजन - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
कुशीनगर हादसे में रुद्रपुर के पांच युवकों की मौत
विज्ञापन

चार अन्य गंभीर रूप से घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
रामपुर बगहा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, सगाई समारोह से लौट रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर/रुद्रपुर। रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर बगहा में बृहस्पतिवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की टक्कर में रुद्रपुर के पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कार सवार रामकोला के धर्मसमधा मंदिर में सगाई समारोह से लौट रहे थे। कार में वर के साथ उसके दो भाई भी सवार थे।
जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के रुद्रपुर के शिवाला वार्ड निवासी रामकृपाल वर्मा के बेटे मनीष की शादी महराजगंज जिले में तय हुई है। बृहस्पतिवार को वर और कन्या पक्ष के लोग रामकोला के धर्मसमधा मंदिर में सगाई और गोदभराई की रस्म निभाने पहुंचे थे। मांगलिक कार्यक्रम में दूल्हे के साथी भी पहुंचे थे। देर शाम सगाई के बाद रुद्रपुर लौट रही कार रामपुर बगहा के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। कार में चालक सहित नौ लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग अंदर ही फंस गए। राहगीरों ने उन्हें किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को कप्तानगंज सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने प्यारेलाल वर्मा (26) को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने की वजह से चिकित्सकों ने अन्य आठ घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात वहां ले जाते समय वर मनीष के भाई अभिषेक (19), रुद्रेश चौबे (18), अब्रेज अंसारी (18) और जीतू मद्धेशिया (19) ने रास्ते में दम तोड़ दिया। कार चालक शिवकुमार, पवन, मनीष और उसके भाई सोनू की हालत गंभीर बनी हुई है। रामकोला थाने के एसओ डीके सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें