फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक ने ले ली जान: पति ने भाई-पिता से संबंध के शक में की थी पत्नी स्नेहलता की हत्या, रची झूठी कहानी- गिरफ्तार

Tue, 12 May 2026 12:51 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

घटना के दिन स्नेहलता अपने तीन साल के बेटे के साथ घर पर अकेली थी। उसकी दोनों बेटियां स्कूल गई हुई थीं। आरोप है कि पति साधु शरण को पत्नी पर अपने छोटे भाई और पिता से अवैध संबंध होने का शक था, जिसके चलते दंपती के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में पति ने ईंट से कूंचकर पत्नी स्नेहलता की हत्या कर दी।
 
विज्ञापन
गिरफ्तार पति और ससुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के मिर्जवा सरदार गांव में शनिवार को हुई स्नेहलता मौर्य (30) की निर्मम हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अवैध संबंधों के शक में पति ने ही सिलबट्टे से पत्नी की सिर कूंचकर हत्या की थी। 

विज्ञापन


मामले में पुलिस ने पति साधु शरण मौर्य और ससुर गोपीनाथ को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया।

घटना के दिन स्नेहलता अपने तीन साल के बेटे के साथ घर पर अकेली थी। उसकी दोनों बेटियां स्कूल गई हुई थीं। आरोप है कि पति साधु शरण को पत्नी पर अपने छोटे भाई और पिता से अवैध संबंध होने का शक था, जिसके चलते दंपती के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

पुलिस जांच के अनुसार, वारदात के बाद पति ने घर छोड़ दिया और यह दावा किया कि वह अपनी मां को बुलाने के लिए फरेंदा स्थित ननिहाल जा रहा है। वह फरेंदा तक पहुंचा था तभी उसे घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वह गांव लौट आया।
विज्ञापन

स्नेहलता के भाई अमित कुमार मौर्य ने मामले में पति साधु शरण, सास समेत नौ लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी कराई थी। शुरुआती जांच में पुलिस को परिवार के अंदर गहरे विवाद और तनाव के संकेत मिले थे। पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड और पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ी जोड़ी।  जांच में यह स्पष्ट हुआ कि पति ने ही हत्या को अंजाम दिया है। पूछताछ में साधु शरण ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पति साधु शरण मौर्य और ससुर गोपीनाथ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें