फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंज बिहारी की हत्या का मामला : घायल SO की तहरीर पर 7 धाराओं में केस दर्ज, 'तीसरी आंख' खोजेगी उपद्रवियों को

Thu, 28 Aug 2025 02:26 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखनाथ थाना क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के नेता कुंज बिहारी निषाद (35) की पिटाई के आरोपी पिता-पुत्र की तलाश में बुधवार को पुलिस संतकबीरनगर के मेंहदावल में पहुंची। मनोरथपुर गांव में घर और दुकान में ताला बंद मिला। पुलिस दुकान पर चॉक से 'फरार' अभियुक्त लिख दिया है।
विज्ञापन
विवाद के दौरान घायल एसओ गोरखनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप नेता कुंज बिहारी की मौत के बाद हुए पथराव में घायल गोरखनाथ थानाप्रभारी शशि भूषण राय ने अज्ञात आठ प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस वीडियो फुटेज की मदद से प्रदर्शन में - शामिल हुए उपद्रवियों की तलाश में जुट गई है। जिन्होंने माहौल खराब करने के साथ ही पुलिस टीम पर पथराव किया। इधर, पुलिस की देर रात पहचान में आए उपद्रवियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


गोरखनाथ थाना क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के नेता कुंज बिहारी निषाद (35) की पिटाई के आरोपी पिता-पुत्र की तलाश में बुधवार को पुलिस संतकबीरनगर के मेंहदावल में पहुंची। मनोरथपुर गांव में घर और दुकान में ताला बंद मिला। पुलिस दुकान पर चॉक से 'फरार' अभियुक्त लिख दिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी अभिषेक मेंहदावल कस्बे में अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित करता है। कुछ दिन पहले अभिषेक और उसके पिता हिमालय पांडेय ने गोरखनाथ क्षेत्र के नया गांव में जमीन लेकर मकान का निर्माण कार्य शुरू कराया था।

विवाद की जानकारी होने के बाद से ही इनके पैतृक गांव मनोरथापुर से लेकर मेंहदावल तक चर्चा रही। बुधवार शाम गोरखपुर पुलिस और मेंहदावल पुलिस इनके घर व दुकान पर पहुंची। दोनों जगह ताला बंद मिला। पुलिस कर्मियों ने अगल-बगल के लोगों से पिता-पुत्र के बारे में जानकारी ली और लौट गई।
विज्ञापन

कुंज बिहार के घर पहुंचा आप का प्रतिनिधिमंडल
आम आदमी पार्टी के नेता कुंज बिहारी निषाद की मौत मामले में पार्टी के यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को कुंजबिहार के घर गया। संजय सिंह ने परिवार से फोन पर बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

कहा कि अगर तीन दिन के अंदर दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में आंदोलन करेगी। इस प्रतिनिधिमंडल में अनुराग मिश्रा (प्रभारी, पूर्वांचल प्रान्त), राजेश यादव (अध्यक्ष, पूर्वांचल प्रांत), वंशराज दुबे (मुख्य प्रदेश प्रवक्ता), विनय पटेल (अध्यक्ष, अयोध्या प्रांत), इंजी. इमरान लतीफ़ (अध्यक्ष, बौद्ध प्रांत) और इस्मा ज़हीर (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, खेल प्रकोष्ठ) शामिल रहे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें