नौका विहार में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब कानपुर से पत्नी को ले जाने आए युवक पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे सदर अस्पताल और फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
रामगढ़ ताल थाना पुलिस क्राइम ब्रांच हमलावरों की तलाश कर रही है। घटनास्थल को लेकर पुलिस अभी असमंजस में है चर्चा है की वारदात गीड़ा क्षेत्र में हुई है। घायल युवक की पहचान राहुल गौतम (32) पुत्र अनिल गौतम निवासी काकादेव, कानपुर नगर के रूप में हुई है।